ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

15 माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची को आ रही थी मां की याद, आइशोलेशन वार्ड में डॉक्टर और नर्स ने ऐसे बहला कर कराया चुप

09-May-2020 10:24 AM

DESK : कोरोना संकट के इस दौरान में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी मन स्वास्थ्यकर्मियों को नमन करेगा. वीडियो में एक 15 माह की कोरोना संक्रमित बच्ची दिखाई दे रही है. जो अकेले आइशोलेशन वार्ड में भर्ती है. जिद मां के पास जाने की है. पर मजबूरी ऐसी कि हर कोई चाहते हुए भी उसे उसकी मां के पास नहीं ले जा सकता है. इन सब के बीच डॉक्टर और नर्स बच्ची के साथ खेलते हैं औऱ रोती हुई बच्ची को चुप कराते हैं. बच्ची खुश हो जाती है और डॉक्टर को फ्लाइंग किस देती है. वहीं नर्स से हाथ मिलाती है. 

मामला चंडीगढ़ के PGIMER हॉस्पिटल का है, यहां कोरोना संक्रमित 15 माह की एक बच्ची को भर्ती कराया गया है.  बच्ची का  एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डॉक्टर को फ्लाइंग किस दे रही है और इलाज कर रही नर्स से हाथ भी मिला रही है,. 

बच्ची को देखने वाले डॉक्टर ने बताया कि वे 4 मई रात 11.30 बजे नाइट शिफ्ट पर थे. बच्ची मां को याद करके रो रही थी. उसकी मां कोरोना निगेटिव पाई गई थी और बच्ची पॉजिटिव. जिसके बाद बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर और नर्स बच्ची के पास जाते हैं और उसके साथ खेलते हैं. वीडियों में बच्ची की मां की बी आवाज आ रही है. इन सब के बीच बच्ची खुश हो जाती है. 

एक तरफ जहां  चर्चा थी कि अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर या डॉक्टर कोरोना वायरस के रोगियों से दूरी बनाए रखते हैं. वहीं इस वीडियों में नर्सिंग ऑफिसर को लड़की के बेहद करीब खड़ा देखा गया  है. जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं.