ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना ने लटका दिया मैट्रिक का रिजल्ट, आखिरकार कॉपी जांच पर बिहार बोर्ड...

कोरोना ने लटका दिया मैट्रिक का रिजल्ट, आखिरकार कॉपी जांच पर बिहार बोर्ड ने लगाई रोक

23-Mar-2020 09:59 AM

PATNA : कोरोना वायरस ने  बिहार में मैट्रिक का रिजल्ट लटका दिया है. बिहार मैट्रिक के रिजल्ट में अब देरी होना लगभग तय माना जा रहा है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार बोर्ड ने कॉपी जांच का काम फिलहाल 31 मार्च तक बंद कर दिया है.

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की कॉपी जांचने का काम 31 मार्च तक बंद किया है. साथ ही साथ अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को भी 31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रविवार को ही इस संबंध में आदेश दे दिया था.


हालांकि बिहार बोर्ड से इंटर का एग्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं को रिजल्ट समय पर मिल जाने की उम्मीद है. इंटर की कॉपी पहले ही जांची जा चुकी है, लेकिन मैट्रिक के कॉपियों का मूल्यांकन अभी चल रहा था.

बोर्ड के इस फैसले के बाद यह तय माना जा रहा है कि मैट्रिक के रिजल्ट में देरी होगी हालांकि समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर छात्रों को समय पर रिजल्ट देने के लिए कमिटेड रहे हैं और उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि फिलहाल भले ही कोरोनावायरस के खतरे के कारण कॉपी जांच का काम रोक दिया गया हो लेकिन करुणा से राहत मिलते ही दोगुनी रफ्तार से आगे का काम पूरा किया जाएगा