ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना मरीज का शव नहीं उठा रहा जिला प्रशासन, सुबह से घर में...

कोरोना मरीज का शव नहीं उठा रहा जिला प्रशासन, सुबह से घर में पड़ी है लाश

22-Jul-2020 02:03 PM

By Badal

PATNA : कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की लापरवाही लगातार सामने आ रही है ताजा मामला पटना सिटी चौक इलाके का है, जहां आज सुबह एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई लेकिन मौत के 10 घंटे से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद अब तक जिला प्रशासन ने शव उठाने के लिए इंतजाम नहीं किया है। इसके पहले पटना सिटी के ही मालसलामी इलाके में एक कोरोना मरीज की मौत के 14 घंटे बाद उसका शव उठाया जा सका था। 


कोरोला को लेकर सरकार के दावों और सिस्टम की लापरवाही दो अलग-अलग रास्ते पर दिख रहे हैं। पटना सिटी के हरमंदिर गली में रहने में वाले 50 साल के एक शख्स पिछले दिनों संक्रमित पाए गए थे। वह होम क्वॉरेंटाइन मेरा कर अपना इलाज करा रहे थे लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन और कंट्रोल रूम को दी लेकिन खबर लिखे जाने तक सब को उठाने के लिए कोई पहल नहीं की गई थी। 10 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बावजूद घर के अंदर शव पड़ा हुआ है। 



इस घटना के बाद परिवार वालों से लेकर आसपास तक के लोग डरे हुए हैं। सिटी के एसडीओ राजेश रोशन, स्थानीय चौक थाना और एनएमसीएच अस्पताल को इस पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है लेकिन अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के इस लचर व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच में आक्रोश है।