ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना महामारी के बीच HCCB ने दो लाख लोगों को पहुंचायी राहत, कोरोना...

कोरोना महामारी के बीच HCCB ने दो लाख लोगों को पहुंचायी राहत, कोरोना वॉरियर्स को दी मदद

01-Jul-2020 08:44 PM

PATNA: कोरोना संकट के बीच भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक हिन्दुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (एचसीसीबी) ने 2 लाख से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाने में मदद की है।एचसीसीबी ने सरकारी एजेंसियों और कई एनजीओ के साथ मिलकर तत्कालिक उपाय के तौर पर, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और दैनिक वेतनभोगियों की हाइड्रेशन से सम्बंधित जरूरतों को पूरा करने के लिये उन्हें अपने बेवरेजेज दिये। यह अति-आवश्यक पहल उन लोगों तक तब पहुंची, जब वे जमीनी स्तर पर काम करते हुए खुले क्षेत्रों में गर्मी का सामना कर रहे थे।

news image

इसके अलावा, एचसीसीबी ने प्रवासी मजदूरों के लिये विभिन्न रेल्वे स्टेशनों पर पानी, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स समेत बेवरेजेज की 1 लाख से अधिक बोतलें डिलीवर कीं। यह मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर लौट रहे थे। समाज के पिछड़े समुदायों के प्रति अपनी चिंता को जारी रखते हुए एचसीसीबी ने अपने एनजीओ भागीदारों की मदद से महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी अपने उत्पाद दिये।

news image

स्थानीय सरकार ने कंपनी से कई राहत शिविरों में रह रहे लोगों को पानी, जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चाय और कॉफी प्रदान करने का अनुरोध किया था, जिस पर कंपनी ने काम किया। अन्य पहलों के अलावा, बेंगलुरू में स्थित इस कंपनी ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ भागीदारी की, जिसने लाखों जरूरतमंद लोगों को भोजन देने के लिये अथक परिश्रम किया। यह लोग वंचित पृष्ठभूमि के थे और देश के अलग-अलग हिस्सों से आते थे। महामारी के दौरान एचसीसीबी ने कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के विस्तार के लिये कुछ अन्य एनजीओ जैसे रेड क्रॉस सोसायटी और अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन आदि के साथ गठबंधन भी किया। स्थानीय जरूरतों के आधार पर कंपनी ने अपने देशव्यापी सेल्स नेटवर्क का उपयोग भी किया, जिसकी मदद से छोटे और स्थानीय एनजीओ की पहचान की गई और सामुदायिक कार्यक्रमों को सहयोग मिला।

news image

इसके अलावा, एचसीसीबी ने ऐसे हजारों स्वास्थ्य रक्षा कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा एवं हाइजीन किट्स- व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) प्रदान करने में मदद की, जो कोरोना वायरस को हराने के लिये योद्धा की तरह लड़ रहे थे। इस पीपीई में हैंड सैनिटाइजर्स, डिस्पेंसिंग बॉटल्स, फेस मास्क, हैण्ड ग्लव्स और सेफ्टी जैकेट थे।कंपनी के इन प्रयासों की सराहना देश की कई सरकारी एजेंसियों, प्रशासनिक निकायों और स्थानीय समुदायों जैसे स्थानीय नगरपालिकाएं, भारतीय रेल, विभिन्न एनजीओ और उद्योग संगठन ने की है। एचसीसीबी द्वारा दिया गया सहयोग उन समुदायों में लंबी अवधि का और सकारात्मक बदलाव लाने के कंपनी के उद्देश्य के अनुसार है, जिनके बीच वह काम करती है।

news image