ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Dec-2022 07:32 AM
PATNA : चीन, अमेरिका समेत देशभर में कोरोना बेकाबू हो चूका है। अब भारत में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले कि देश में हालात बिगड़े, बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी हॉस्पिटल्स, एयरपोर्ट समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट जारी हुआ है। कल यानी बुधवार को अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की जिसमें कोरोना से बचाव करने पर चर्चा हुई।
प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, IGIMS के माइक्रोबायोलाजी विभाग के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कोरोना के फैलाव से कैसे बचें। साथ ही अगर कोई नया वेरिएंट है तो उसकी जांच पर भी चर्चा हुई।
बैठक में निर्देश दिया गया कि अब सतर्क रहना जरुरी है। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जांच शुरू की जाए। चाहे एयरपोर्ट हो या रेलवे स्टेशन हो, इन जगहों पर अलग-अलग राज्य और अलग-अलग देश के लोग एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। इसलिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू की जाए। साथ ही मॉल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सतर्कता जरुरी है।