दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Jul-2020 03:45 PM
NAWADA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. कोरोना के कारण हालात एक बार फिर से बेकाबू होते जा रहे हैं. नवादा जिले में कोरोना के फैलाव को देखते हुए यहां टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. भागलपुर में 5 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद नवादा में भी लॉकडाउन लागू करने का यह बड़ा निर्णय लिया गया है.
नवादा जिले में 3 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है. जिला प्रशासन ने 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन का फैसला किया है. इसके पहले भागलपुर और किशनगंज में भी लॉकडाउन किया जा चुका है. बिहार के कई जिलों में लगातार स्थिति बिगड़ रही है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन करने का फैसला किया है.
भागलपुर में भी बढ़ते संक्रमण को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने अगले पांच दिनों तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. 9 जुलाई को सुबह 6 बजे से 13 जुलाई तक जिले में लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी. राशन और दवा दुकानें, सरकारी कार्यालय, एटीएम, बैंक, दूध और पत्रकारों को छूट दी गई है. बेवजह बाहर निकले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा. जिले में अब तक 643 मरीजों की पुष्टि हुई है. इसमें 452 ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की जान गई है. 186 केस अभी एक्टिव है.