ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

कोरोना का कहर : इतने में ही फेल हो गया बिहार सरकार का सिस्टम, इलाज के लिए सेना से मांगी गयी मदद

कोरोना का कहर : इतने में ही फेल हो गया बिहार सरकार का सिस्टम, इलाज के लिए सेना से मांगी गयी मदद

14-Apr-2021 05:31 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर देश के कई दूसरे राज्यों से फिलहाल कम है लेकिन सरकारी चिकित्सा व्यवस्था दम तोड़ गयी है. सरकार ने कोरोना पीडितों के इलाज के लिए सेना से मदद मांगी है. सेना से तत्काल 50 डॉक्टरों की मांग की गयी है ताकि पीड़ितों का इलाज किया जा सके.


बिहटा के अस्पताल को शुरू कराने के लिए मदद मांगी
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने मीडिया को बताया है कि राज्य सरकार ने सेना से मदद मांगी है. प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य सरकार बिहटा में कोरोना का अस्पताल शुरू करना चाहती है. इसके लिए डॉक्टरों की जरूरत है. लिहाजा सेना से 50 डॉक्टरों की मांग की गयी है. ताकि 500 बेड के अस्पताल को चालू कराया जा सके.


अभी ही फेल हो गयी बिहार सरकार की व्यवस्था
कोरोना को लेकर बिहार में फिलहाल महाराष्ट्र, पंजाब समेत देश के कई दूसरे राज्यों जैसे बदतर हालात नहीं हैं लेकिन अभी ही बिहार सरकार की सारी व्यवस्था फेल हो गयी है. पटना के किसी अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए बेड नहीं है. पटना एम्स में बेड कई दिनों पहले से फुल है. वहीं एनएमसीएच में फर्श पर पड़े मरीजों की तस्वीरें हर रोज वायरल हो रही है. पीएमसीएच की भी यही स्थिति है. आलम ये है कि कोरोना का इलाज करने वाले पटना के प्राइवेट अस्पतालों में भी कोई बेड खाली नहीं है.


उधर कोरोना की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है. बिहार में पिछले सात दिनों में 18466 लोग संक्रमित पाये गये हैं. सूबे में मंगलवार को 93523 लोगों की जांच हुई जिसमें 4157 पॉजिटिव पाये गये. मंगलवार को पटना में 1205 नए मामले आए. पटना के साथ भागलपुर, गया जहानाबाद और मुजफ्फरपुर सहित लगभग एक दर्जन जिलों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.


सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को भागलपुर के 346, गया के 250, जहानाबाद के 175, मुजफ्फरपुर के 218, सहरसा के 111, सारण के 171 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये. इसी तरह अररिया में 42, अरवल में 43, औरंगाबाद में 77, बांका में 21, बेगूसराय में 93, भोजपुर में 47, बक्सर में 96, दरभंगा में 23, पूर्वी चंपारण में 60, गोपालगंज में 79, जमुई में 25, कैमूर में 25, कटिहार में 26, खगड़िया में 14, किसनगंज में 18, लखीयराय में 40, मधेपुरा में 44, मधुबनी में 45, मुंगेर में 96, नालंदा में 81, नवादा में 83, पूर्णिया में 65, रोहतास में 92, समस्तीपुर में 94, शेखपुरा में 15, शिवहर में 17, सीतामढ़ी में 36, सिवान में 59, सुपौल में 36, वैशाली में 57 और पश्चिमी चंपारण में 87 पॉजिटिव पाये गये हैं.