बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
27-Mar-2020 10:16 PM
PATNA : कोरोना वायरस की रोकथाम और जेल में कैदियों की संख्या घटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 7 साल से कम सजयाफ्ता कैदी को पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। कोसी और सीमांचल के सात जेलों में बंद 1720 कैदियों को रविवार की सुबह पैरोल पर रिहा कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर अंतिम बैठक कल यानि शनिवार को पटना के जेल निदेशालय में होगी।
जेल मैनेजमेंट के द्वारा फिलहाल ऐसे कैदियों को डाटा मंगवा लिया गया है। इस मामले में बिहार के सभी जेल के जेलर और अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश के लिए पत्र भी भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि छोड़े जाने वाले सभी कैदियों से जेल मैनेजमेंट के द्वारा बात की जा रही है। और उन्हें समझाया भी जा रहा है कि वह बाहर निकलने के बाद कोरोना वायरस से संबंधित चल रहे लॉक डाउन नियम का पालन करेंगे। इसके अलावा वह समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर रहेगा तथा किसी भी तरह का अपराधिक घटना को अंजाम नहीं देगा।
जेल निदेशालय के द्वारा आदेश दिया गया है कि अधिकांश ऐसे कैदियों को छोड़े जाने के बाद जेल के अंदर अन्य कैदियों में निराशा का भाव नहीं हो। इसलिए उनके साथ भी सकारात्मक व्यवहार किया जाए और उन्हें भी समझाया-बुझाया जाए। बिहार के अमूमन सभी जेलों में बंद ऐसे कैदियों से जेलर के द्वारा जब बात की गई तो सभी ने बाहर निकल कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर और किसी भी तरह के आपराधिक घटना नहीं करने की बात को दोहराया है। और नियम कायदे के साथ रहने की भी बात बताया है।