मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
02-Aug-2020 08:59 AM
LAKHISARAI: डॉक्टर ने कोरोना के डर से एक 16 साल के लड़के का इलाज नहीं किया. जिसके कारण लड़के की इलाज के अभाव में मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया. यह घटना सदर हॉस्पिटल की है.
हाथ जोड़ने के बाद नहीं किया इलाज
लड़के को सर्दी, तेज बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उसके बाद परिजन उससे सदर हॉस्पिटल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों को जैसे ही पता चला कोरोना संदिग्ध केस है तो इलाज करने से इंकार कर दिया. डॉक्टर और नर्स के आगे परिजन हाथ जोड़कर बिनती करते रहे, लेकिन इसके बाद भी डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया. जिससे लड़के की मौत हो गई.
नया बाजार के रहने वाले विश्वनाथ प्रसाद के बेटे मोहन कुमार को जब तबीयत खराब हुई तो परिजन हॉस्पिटल लेकर इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि उनका लड़का ठीक हो जाएगा. लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने जान ले ली. बिहार में कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर सरकार रोज बड़े-बड़े दावे कर रही है. लेकिन जो संदिग्ध है उनकी इलाज तक नहीं हो रही है. हर रोज कई लोगों की इलाज के अभाव में बिहार में मौत हो रही है.