ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

कोरोना काल में बिहार को केंद्र से मिले 783.95 करोड़ रुपये, राज्यसभा में मंत्री ने दी जानकारी

10-Apr-2022 10:42 AM

PATNA : कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने बिहार को 783.95 करोड़ रुपये दिए. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में दी है. दरअसल, ने उन्होंने यह जानकारी राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के जवाब में दी. सीशील मोदी ने यह सवाल राज्यसभा में उठाया था.


डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया है कि भारत सरकार ने 24 मार्च 2022 तक बिहार को कोविड-. 19 की 12.81 करोड़ डोज वैक्सीन निःशुल्क आपूर्ति की है. इसमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड 10.26 करोड़, जबकि भारत बायोटेक निर्मित कोवैक्सीन 2.46 करोड़ है. बिहार में मात्र 28,349 वैक्सीन की डोज बर्बाद हुई. 


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिहार को अभी तक कुल 783.95 करोड़ रुपये कोविड-19 की रोकथाम के लिए उपलब्ध कराये जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि बिहार में कोविड से मृत्यु का शिकार होने वाले 103 स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार को 50 लाख रुपये प्रति परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत दिया जा चुका है.


इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा चार लाख प्रति कोविड से मृतक परिवार को सहायता दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रत्येक मृतक परिवार को राज्य आपदा राहत कोष से 50 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है. राज्य आपदा राहत कोष में से 75 प्रतिशत राशि केंद्र और 25 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देती है.