ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: मधुबनी में 4 वर्षीय महादलित बच्ची की निर्मम हत्या, शव खेत से बरामद

Bihar Crime News: मधुबनी के बेलाही गांव में 4 वर्षीय महादलित बच्ची का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई है। शव करेले के खेत में मिला, दांत तोड़े गए, शरीर पर चोट के निशान। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर है। बेलाही गांव में 4 वर्षीय महादलित बच्ची का अपहरण कर नृशंस हत्या कर दी गई है। उसका शव घर से 1 किलोमीटर दूर करेले के खेत में झाड़ियों में उलझा मिला है। बच्ची के मुंह के दांत तोड़े गए और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।


यह घटना गुरुवार शाम को मधुबनी के लदनिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में हुई है। 4 वर्षीय महादलित बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच बिजली कटने के बाद बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने रातभर खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव घर से 1 किलोमीटर दूर करेले के खेत में झाड़ियों में उलझा हुआ मिला।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को मधुबनी सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम में बच्ची के मुंह के सारे दांत टूटे हुए और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्ची की नृशंस हत्या की गई। बच्ची के पिता मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


इसकी सूचना मिलते ही लदनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपहरण और हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से बेलाही गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी