मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
02-Jul-2020 03:06 PM
DESK : कोरोना वायरस का संकट अब तक दुनिया से टला नहीं है. दुनिया अब भी इस संकट से बुरी तरह ग्रस्त है. जिस वजह से लोग अब काफी तनाव में रहने लगे हैं. इस संकट के दौर को लेकर जो विश्लेषण किये गए थे वो सारे के सारे सही साबित हो रहे है. इस से बचाव के तमाम साधन जैसे हाथों को कई बार धोना, बाहर जाने पर मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने के बावजूद कई लोग संक्रमित होते जा रहे हैं.
लोगों का आपस में मिलना जुलना बंद हो गया है. बच्चे घर में पिछले 4 महीने से कैद हैं. उनका शारीरिक और मानसिक विकास रुक सा गया है. इस महामारी का हमारे ज़िन्दगी में बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है. लोगों में डर, घबराहट, दुख और तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में अपने मन को शांत रखना बहुत जरुरी हो जाता है. आइये जानते हैं कैसे इस नेगेटिव माहौल में खुद को कैसे पॉजिटिव बनाए रख सकते हैं.
अपना ख्याल रखें :
हेल्दी डाइट के साथ सही वर्कआउट और एक्टिव रहना भी बेहद जरुरी है. इसलिए सुबह का समय काफी अच्छा होता है. आप सुबह में लाइट वर्कआउट कर सकते हैं जो आपको एक्टिव बनाये रखने में मदद करेगा साथ ही आपके मूड को भी लाइट रखेगा.
धैर्य रखें :
दुनिया भर में अभी जो हालत बने हुए हैं उस पर किसी का बस नहीं है. इसलिए बेहतर यही है कि आप अपना धैर्य बनाये रखें. अभी जो देश में हालत है उसमें बेचैनी, , डर और घबराहट महसूस होना आम बात है. अपने मन को शांत और स्थिर रखने के लिए आप मैडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं.
इम्यूनिटी बूस्टर
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने वाले फल और सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करें. तुलसी, मुलेठी, हल्दी, अदरक जैसी औषधियों का काढ़ा बनाकर पिएं. ये सरे औषधिय शरीर को संक्रमण से बचाता है. खाने में सलाद, प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और विटामिन का भी भरपूर मात्र में इस्तेमाल करें.
योग
शरीर ,दिमाग़ और आत्मा में संतुलन बनाए रखने के लिए योग का सहारा लें सकते हैं. योग हमारे शरीर की सेहत के साथ मानसिक और भावात्मक रूप से भी मजबूत बनता है. योग के बारे में जितना भी कहा जाये वो कम है आप योग करके इसकी फर्क को महसूस कर सकते हैं.
नेगेटिव खबरों से दुरी बनाए :
जितना हम नेगेटिव न्यूज़ से दूर रहेंगे उतना ही हमारे लिए अच्छा रहेगा. हर वक़्त कोरोना वायरस से जुड़ी न्यूज़ को ना पढ़े, ये हमें मानसिक रूप से विचलित करता है. सोशल मीडिया और व्हॉट्सएप के वायरल वीडियो से भी दुरी बनाये रखें.