रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
01-Sep-2020 07:15 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना काल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार जेडीयू पहुंचे हैं. सीएम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी भी मौजूद हैं. जेडीयू सांसद ललन सिंह भी नीतीश कुमार के साथ कार्यालय पहुंचे हैं. सभी नेता जेडीयू के नए कार्यालय में चुनावी तैयारियों जायजा ले रहे हैं. जेडीयू के नए कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वॉर रूम बनाया गया है. जेडीयू का जहां पुराना कार्यालय स्थित है, उसी के बगल में यह नया कार्यालय बनाया गया है. यह नया ऑफिस में कई मायनों में विशेष है.

बताया जा रहा है कि इस नये ऑफिस में 10 हजार स्क्वॉयर फिट में बड़ा हॉल है, जो बिहार में किसी भी राजनीतिक दल के हॉल से बड़ा है. इस हॉल में एकसाथ एक हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है. कार्यालय के भीतर और बाहर सुविधाओं और सुंदरता का खास ख्याल रखा गया है. कार्यालय के भीतर हॉल के अलावा सिर्फ 2 कमरे बनाये गए हैं. एक कमरा मुख्य्मंत्री के आगमन पर या फिर प्रदेश अध्यक्ष के लिए है जबकि दूसर में साउंड सिस्टम की पूरी व्यवस्था है.

नया कार्यालय पूरी तरह साउंड प्रूफ बनाया गया है ताकि बाहर से किसी भी तरह की आवाज का कोई प्रभाव ना पड़े. पूरे हॉल में सेंट्रलाइज एसी लगायी गई है ताकि गर्मी के दिनों में सहूलियत हो सके. कार्यालय के बाहर दो वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया है.