ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

बिहार: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जाएगा

बिहार: कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जाएगा

08-May-2021 10:02 AM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण से कई लोगों की अब तक मौतें हो चुकी है। इस महामारी से कई बच्चे अनाथ हो गये हैं। ऐसे बच्चों के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण से यदि किसी बच्चे के माता-पिता की मौत हो जाती है और उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। ऐसे बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखा जाएगा।


 इस संबंध में समाज कल्याण विभाग ने सभी डीएम को पत्र लिखा है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने जिलों के सभी डीएम को निर्देश दिया कि अनाथ बच्चों को अविलंब चाइल्ड केयर होम में रखे जाने की व्यवस्था की जाए।


बच्चे या बच्चियों को ट्रैफिकिंग में लगाए जाने की आशंका जताते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बच्चों की उम्र के हिसाब से उन्हें चाइल्ड केयर होम में रखने की व्यवस्था कराई जाएगी। बच्चों की इलाज और अन्य तरह की व्यवस्था भी की जाएगी। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है।