ब्रेकिंग न्यूज़

‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता

Home / news / कोरोना का कहर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का...

कोरोना का कहर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का निधन

27-Apr-2021 11:44 AM

DESK: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इस महामारी की वजह से असमय कई लोगों की मौतें हो रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आम लोगों के अलावा देश के कई बड़ी हस्तियां भी अपनी जान गवां चुके हैं। अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला भी कोरोना से जंग हार गईं हैं। बीती रात रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। 



कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि "मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे। उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहन की शक्ति प्रदान करें"


 news image


पूर्व सांसद करुणा शुक्ला का अंतिम संस्कार आज बलौदाबाजार में होगा। करुणा शुक्ला छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। बीजेपी में भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित तमाम बड़े पदों पर रही हैं। 2013 में वे कांग्रेस में शामिल हुईं थी। 1983 में पहली बार वे बीजेपी से विधायक बनीं थी। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस के चरणदास महंत के खिलाफ चुनाव लड़ी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। 1982 से 2013 तक बीजेपी में रहने के बाद 2013 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और 2018 में राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ी हुई थीं। कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।