प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
27-Apr-2021 10:46 AM
DESK: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। इस महामारी की वजह से असमय कई लोगों की मौत हो रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आम लोगों के अलावा देश के कई बड़ी हस्तियां अपनी जान गवां चुके हैं। अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता 52 वर्षीय रामू का भी निधन हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने से उनका निधन हुआ। रामू साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मालाश्री के पति थे। बीते कुछ समय से कोरोना वायरस से वे संक्रमित थे लेकिन इस वैश्विक महामारी के सामने वे जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू के निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारे रामू को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म निर्माता बीए राजू ने ट्विटर पर रामू के बारे में लिखा, 'सैंडलवुड के फिल्म निर्माता रामू ने कोविड -19 की वजह दम तोड़ दिया। उनका इलाज बेंगलुरू के एम एस रमैया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रामू ने कन्नड़ फिल्म स्टार मालाश्री से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।'
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू ने अपने पूरे करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी ज्यादातर फिल्में बड़े बजट वाली होती थीं। अभिनेता सुनील पुराणिक ने कहा, 'वह शानदार निर्माताओं में से एक थे। उनकी फिल्में उनके नाम पर चलती थीं। उनके नाम ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित किया था। फिल्मों में वह भव्यता से खर्च करने जाना जाता था। रामू ने सिम्हा, अर्जुन गौड़ा, एके 47, (1999), लॉकअप डेथ (1994), कलसिपाल्या (2004), और गंगा (2015) सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था।