ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल

Home / news / कोरोना का कहर : बिहार विधानसभा सचिवालय 15 मई तक बंद

कोरोना का कहर : बिहार विधानसभा सचिवालय 15 मई तक बंद

01-May-2021 11:34 AM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधानसभा सचिवालय को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। पहले 25 अप्रैल तक विधानसभा सचिवालय को बंद किया गया था। जिसे हफ्ते भर के लिए बढ़ाकर 3 मई किया गया था। अब इस तिथि को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। 


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस दौरान सिर्फ अति महत्वपूर्ण कार्य ही निष्पादित किए जा सकेंगे। हालांकि विधानसभा परिसर में संचालित कोविड नियंत्रण कक्ष कार्य करता रहेगा। कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए यह फैसला लिया गया है।


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी बताया कि इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल चालू रखने का निर्देश दिया गया है। बंद के दौरान संसदीय समितियों की बैठकें भी नहीं होगी। बंद के दौरान पदाधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय में बने रहेंगे और मोबाइल चालू रखेंगे। 


गौरतलब है कि पिछले दिनों कोरोना की हुई जांच में विधानसभा सचिवालय के 44 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। एक विधायक समेत कई कर्मचारियों एवं उनके परिजनोंं की संक्रमण से मौत हो चुकी है। बिहार विधान परिषद पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा दिख रहा है। विधान परिषद के 2 कर्मचारियों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है।


समस्‍तीपुर से बीजेपी के विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा ही अग्रणी रहते थे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी हरि नारायण चौधरी के निधन पर शोक जताया है। बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते चौबीस घंटे में बिहार में सबसे अधिक 15 हजार 800 से ज्‍यादा कोरोना संक्रमित पाए गए। यह बिहार में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।