दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
08-May-2020 09:28 AM
DELHI : कोरोना के कहर के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है. एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जून और जुलाई महीनों में कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर होगा.
इस दौरान संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आएंगे. हालांकि चरम पर पहुंचने के बाद संक्रमण में गिरावट दर्ज की जाएगी. एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि कई देशों का ग्राफ यही कहता है. उन्होंने कहा कि अभी भी जांच और संक्रमितों का अनुपात पहले जैसा ही है. उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
एक अन्य सवाल के जवाब में डॉ गुलेरिया ने कहा कि इतनी जल्दी कोरोना खत्म होने वाला नहीं है. हमे कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी. अभी लड़ाई लंबी चलने वाली है. कोरोना से जंग जीतना है तो हमें खुद में कई बदलाव लाने होंगे.