Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका
05-Oct-2021 12:33 PM
By Asmeet Sinha
PATNA : बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के साथ दोस्ताना मुकाबले के लिए तेजस्वी यादव तैयार हैं. दोनों सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और अब कांग्रेस भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार देने की तैयारी में है. ऐसे में कांग्रेस के साथ आरजेडी के गठबंधन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सत्ता पक्ष लगातार यह कह रहा है कि बिहार में महागठबंधन बिखर चुका है. जब तेजस्वी यादव से इस बाबत सवाल किया गया तो आज उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि बाय इलेक्शन में इस तरह के दोस्ताना मुकाबले के लिए वह तैयार हैं.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने अपने फैसले के बारे में पहले ही कांग्रेस प्रभारी को जानकारी दे दी थी. कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को यह बता दिया गया था कि आरजेडी उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है. इस फैसले की जानकारी देने के बाद ही हमने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की.
यह पूछे जाने पर कि क्या इससे महागठबंधन टूट नहीं जाएगा, तेजस्वी ने कहा कि उपचुनाव में ऐसे मुकाबले होते हैं. हम फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार हैं. हालांकि तेजस्वी यादव ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि वह कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं.
गौरतलब हो कि बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए अब पार्टी दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी.
दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार दिया था तो तारापुर से राजद ने. हालांकि दोनों सीटों पर हार ही मिली थी. इन दोनों सीटों पर चुने गये जेडीयू विधायकों के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी राजद उसके लिए ये सीट छोड़ेगी. लेकिन राजद ने तारापुर के साथ साथ कुशेश्वरस्थान से भी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया.