ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

Bihar Politics : कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को जान से मारने की धमकी, कहा -गिरिराज भैया सही बोलते हैं ...

Bihar Politics : कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को जान से मारने की धमकी, कहा -गिरिराज भैया सही बोलते हैं ...

16-Oct-2024 01:41 PM

By First Bihar

KISANGANJ : बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद को जान से मारने की धमकी मिली है। इनको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धमकी भरा पोस्ट किया गया है। इस मामले में अब सांसद के निजी सचिव ने दिल्ली स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में इस संबंध में आवेदन दिया है। उसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जूट गई है। 


दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है, "मोहम्मद जावेद तू अल-कायदा का आतंकी है। तुम्हारे जैसे आतंकियों के लिए गिरिराज भईया ठीक बोलते हैं। इस देश में जितने भी दाढ़ी-टोपी और हिजाब वाला मदरसा छाप आतंकी है उनके लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। एक-एक को ठिकाना लगाया जाएगा। काम शुरू है तुम्हारा भी नंबर आएगा। इस पोस्ट के अंत में लिखा गया है विश्व हिंदू परिषद। 


वहीं, सचिव ने आईपीसी की धारा 506 और 153 ए के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही डॉ. जावेद के लिए सुरक्षा की मांग की है।बता दें कि इस धमकी भरे पोस्ट में गिरिराज सिंह का नाम लिया गया है.।अंत में विश्व हिन्दू परिषद की चर्चा की गयी है। हालांकि, सोशल मीडिया एक्स की ओर से इस एकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है।


बता दें कि जावेद आजाद किशनगंज के गोवाबाड़ी गांव के रहने वाले हैं। 4 बार विधायक और दो बार सांसद बने. वर्तमान में 2024 से कांग्रेस सांसद हैं। जावेद आजाद एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं और बतौर फिजीशियन प्रैक्टिस भी किए हैं। जावेद आजाद के पिता मोहम्मद हुसैन आजाद एक कांग्रेसी नेता थे। बिहार के अलग अलग विधानसभा से 6 बार सांसद रहे।