ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार पर व्यक्तिगत बदला लेने का...

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार पर व्यक्तिगत बदला लेने का लगाया आरोप

22-Aug-2019 11:20 AM

By 13

DELHI: पूर्व वित्त पी चिदंबरम की गिरफ्तारी से कांग्रेस आगबबूला है. चिदंबरम की गिरफ्तारी से भड़की कांग्रेस का गुस्सा मोदी सरकार पर फूटा है. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चिदंबरम की गिरफ्तारी से दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे राजनीतिक षड्यंत्र और बदले से प्रेरित बताया है. कांग्रेस ने कहा कि 'गिरती अर्थव्यवस्था, नौकरियों का खत्म होना और रुपये का लगातार अवमूल्यन से देश का ध्यान हटाने के लिए मोदी सरकार ने ये खेल रचा है.' कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चिदंबरम की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा, 'मोदी सरकार बनने के 6 साल बाद 10 साल पुराने केस में दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाया जा रहा है. जेल में बंद एक ऐसी महिला के बयान को आधार बनाया गया है जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है. 40 साल के बेदाग राजनीतिक जीवन को धूमिल करने के लिए मोदी सरकार ने ये दुर्भावनापूर्ण कैंपेन चलाया है. प्रजातंत्र की दिनदहाड़े और कभी-कभी रात को भी हत्या होते देखा गया है।' कांग्रेस ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'सीबीआई केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में राजनीतिक बदला लेने की एजेंसी बन चुकी है.' सुरजेवाला ने कहा कि, 'अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए सीबीआई के अधिकारी ने रात में दीवार फांदकर कांग्रेस नेता के घर में प्रवेश किया और उन्हें अरेस्ट किया.'