महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
13-Oct-2020 08:30 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के 70 उम्मीदवार चुनने में कांग्रेस में कई तरह के खेल हो रहे हैं. उम्मीदवार चुनने में गड़बडी की शिकायतों के बाद कांग्रेस आलाकमान ने बिहार के तीन कांग्रेसी दिग्गजों को चयन समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कांग्रेस की चयन समिति ही उम्मीदवारों को तय करती है.
कांग्रेस में उठापटक
दरअसल कांग्रेस में प्रथम चरण के उम्मीदवारों को चुनने में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी. इसके बाद कांग्रेसी आलाकमान ने बाकी बचे दो चरणों के उम्मीदवार चुनने के लिए नये सिरे से चयन समिति बना दी है. बिहार प्रदेश कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं को इस समिति से बाहर कर दिया गया है. पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को चयन समिति से बाहर कर दिया गया है. चयन समिति से बाहर किये गये नेताओं को कांग्रेस की किसी दूसरी कमेटी में जगह नहीं मिली है. बिहार में चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 कमेटी बनायी है, प्रदेश कांग्रेस के तीनों प्रमुख पदधारक इन कमेटियों में शामिल नहीं हैं.
शिकायत करने वालों को जगह
कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के तीनों प्रमुख नेताओं को बाहर करने के साथ ही चयन समिति में उन्हें जगह दी है जिन्होंने गडबड़ी की शिकायत की थी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और चंदन बागची को कांग्रेसी उम्मीदवारों की चयन समिति में शामिल किया गया है. इन्हीं दोनों नेताओं ने उम्मीदवारों को चुनने में खेल होने की शिकायत की थी.
अभी तक तय नहीं हो पाये हैं उम्मीदवार
कांग्रेस अभी तक दूसरे और तीसरे फेज के उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पायी है. पार्टी को सीटिंग विधायकों के अलावा 35 उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं.