शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी
14-Feb-2024 05:51 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए हो रहे उप चुनाव में दोनों पक्ष यानि एनडीए और महागठबंधन को तीन-तीन सीट मिलती हुई दिख रही है. महागठबंधन की ओर से राजद ने दो उम्मीदवार उतारे हैं तो तीसरी सीट कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह के पास गयी है. लेकिन इस बंटवारे से भाकपा(माले) नाराज है. माले ने कहा है-हमने इस कुर्बानी दे दी है लेकिन हर बार नहीं देंगे.
माले की नाराजगी
बता दें कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों की संख्या के आधार पर जीत हार होती है. महागठबंधन में विधायकों की संख्या कुछ ऐसी है. राजद के पास 79 विधायक हैं, हालांकि इसमें से तीन विधायक बागी हो चुके हैं. दूसरी नंबर पर कांग्रेस है, जिसके पास 19 विधायक हैं. वहीं भाकपा माले के 12 तो सीपीआई और सीपीएम के पास 2-2 विधायक हैं. माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्च ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्यसभा की एक सीट पर भाकपा माले का दावा बन रहा था. वाम दलों के पास 16 विधायक हैं. वाम दलों की भी दावेदारी राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों पर बनती है.
खरगे के फोन पर माने
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे का फोन उनके पास आया था. तेजस्वी यादव से भी बात हुई. इसके बाद हमने महागठबंधन के लिए कुर्बानी दी है. लेकिन ये सिर्फ इस बार के लिए है. बार-बार हम कुर्बानी नहीं देंगे. हमारे लोगों को भी राज्यसभा औऱ विधान परिषद में जाना चाहिये.
लोकसभा में ज्यादा सीट चाहिये
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमने राज्यसभा में कांग्रेस को समर्थन दिया है. इस बात को लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के दौरान ध्यान में रखा जाना चाहिये. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में थे तो सीट बंटवारे के लिए दबाव था. तब माले ने 5 सीटो पर दावेदारी की थी. लेकिन नीतीश कुमार गठबंधन में नहीं हैं, लिहाजा परिस्थितियां बदल गयी है. अब बदली हुई परिस्थिति के मुताबिक माले को लोकसभा की सीट चाहिये. ये बात महागठबंधन के नेताओं को बता दिया गया है.