ब्रेकिंग न्यूज़

शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी

कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन बोलीं.. ‘राजनीतिक फायदे के लिए जातीय जनगणना का मुद्दा न उठाए विपक्ष’

 कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन बोलीं.. ‘राजनीतिक फायदे के लिए जातीय जनगणना का मुद्दा न उठाए विपक्ष’

25-Aug-2021 09:22 PM

DARBHANGA: कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने जातीय जनगणना के मामले में विपक्ष को नसीहत दी है। रंजीत रंजन ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए जातिगत जनगणना के मुद्दे को न उठाए। रंजीत रंजन ने इस मामले में केंद्र की मोदी सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़े किए। 


दरभंगा में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगे बढ़ना है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से कहा कि उनकी नीयत साफ है तो जातीय जनगणना जरूर कराई जानी चाहिए।


 उन्होंने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि अगर एक गठबंधन से दूसरे गठबंधन में जाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है तो यह गलत है। इसका लाभ किसी को नहीं मिलने वाला है। वहीं सरकारी संपत्तियों के निजीकरण पर रंजीत रंजन ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।


कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा जैसे राज्यों में पिछड़ी जातियों और दलितों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर बिहार के नायकों ने इस मुद्दे को काफी पहले से उठाया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज को लाभ होगा इसलिए इसे जरूर कराया जाना चाहिए। 


वहीं सरकारी संपत्तियों, पुरातात्विक भवनों और सड़कों तक को निजी क्षेत्र को दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर हमला बोला। रंजीत रंजन ने कहा कि वह दिन भी आएगा जब मालूम भी नहीं होगा और आपको बेच दिया जाएगा।


 उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने जिस प्रधानमंत्री को चुना है उनका फर्ज है कि वे अपने घर को बचा कर रखें। लेकिन भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को निजी हाथों में देकर खजाना भरने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है और इससे देश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।