महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
05-Oct-2020 12:13 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा करेगी. दिल्ली स्थित पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें कैंडिडेट्स के नामों पर बातचीत की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि इस अहम बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर आखिरी मुहर लग सकती है.
इस बैठक में मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल होंगे. सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी रविवार को ही उम्मीदवारों पर चर्चा कर चुकी है. कई संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की भी बात सामने आ रही है.
अविनाश पांडे की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में बिहार मामलों के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस के प्रमुख मदन मोहन झा और सीएलपी नेता सदानंद सिंह शामिल थे. अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज होने वाली बैठक में स्क्रीनिंग कमिटी की सिफारिश पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी.
बता दें कि बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच एक दिन पहले ही सीटों का बंटवारा हो चूका है. आरजेडी ने 144 सीटों पर लड़ने का एलान किया है. जबकि कांग्रेस के खाते में 70 सीटें गई हैं. महागठबंधन में शामिल लेफ्ट 29 सीटों पर अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.