बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Oct-2019 07:18 PM
SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ अशोक राम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चुनावी प्रचार कार्यक्रम लेने के लिए इतनी मिन्नत और आरजू की जितनी कांग्रेस आलाकमान के सामने भी उन्होंने टिकट लेने के वक़्त नहीं की होगी। दरअसल कांग्रेस कैंडिडेट अशोक राम को यह उम्मीद है कि अगर तेजस्वी उनके लिए प्रचार करें तो पिछले लोकसभा चुनाव का परिणाम इस बार उलट सकता है। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार के लाख घिघियाने के बावजूद तेजस्वी यादव समस्तीपुर प्रचार के लिए नहीं गए।
समस्तीपुर लोकसभा चुनाव से सबसे दिलचस्प खबर आज तक निकलकर आई। पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी चुनाव प्रचार के लिए समस्तीपुर पहुंच गए। इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस कैंडिडेट डॉ अशोक राम के लिए वोट मांगा। आरजेडी के रवैए से नाराज होकर इन दोनों नेताओं ने एक-एक विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार दिया है। मांझी और सहनी ने आरजेडी से दूरी बना रखी है लेकिन कांग्रेस से इन दोनों नेताओं को कोई परहेज नहीं।
एक तरफ तेजस्वी यादव बुधवार को समस्तीपुर में कार्यक्रम देने के बावजूद नहीं पहुंचे तो वही मांझी और सहनी ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करके यह साबित कर दिया है कि अच्छी दोस्ती कैसे निभाई जाती है।