ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

कांग्रेस विधायक पर राजद नेता ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को लिखा पत्र

कांग्रेस विधायक पर राजद नेता ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को लिखा पत्र

09-May-2023 10:09 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर नगर से कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी पर राजद नेता ने गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव सहित पुलिस के कई वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा है। राजद नेता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। 


मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के वार्ड पार्षद साहब युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजय उर्फ संजू केजरीवाल ने मुजफ्फरपुर के नगर विधायक विजेंद्र चौधरी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर पुलिस एवं प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों को पत्र लिखा है। डाक के माध्यम से अपनी शिकायत भेजी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, डीजीपी आर एस भट्ठी, मुजफ्फरपुर रेंज के आईजी, मुजफ्फरपुर के एसएसपी सिटी एसपी नगर डीएसपी और स्थानीय नगर थाना को भी आवेदन दिया है।


लिखे गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनकी हत्या कभी भी कराई जा सकती है। उनकी हत्या की साजिश कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी रच रहे हैं। कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी और उनके सहयोगी मारवाड़ी समाज के नेता कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दम्पू चचाण के नाम का भी जिक्र लेटर में किया गया है। 


जब इस मामले पर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी का पक्ष मीडिया ने लिया तो उनका साफ तौर से कहना था कि यह सब बॉडीगार्ड लेने के लिए किया जा रहा है। हमारा इतिहास रहा है कि आज तक पूरे राजनीतिक कैरियर में 107 का मुकदमा भी हम पर दर्ज नहीं हुआ। हमारी छवि कैसी है पूरा मुजफ्फरपुर जिला और शहर के लोग जानते हैं।


कांग्रेस विधायक ने लगाये गये आरोप पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम प्रशासन से मांग करेंगे कि उन्हें तीन सेक्शन फोर्स दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के बातों को हम नोटिस नहीं लेते। हम विकास करने वाले लोग हैं सिर्फ विकास की बात करते हैं। हमें जनता अपना कीमती वोट हमेशा से देते आ रही हैं और जो गलत आरोप लगा रहे हैं वो विकास में बाधा डालने वाले लोग हैं।