ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / बिहार का एक ऐसा स्टेशन जहां 48 साल से वेटिंग हॉल में चलता...

बिहार का एक ऐसा स्टेशन जहां 48 साल से वेटिंग हॉल में चलता है जीआरपी थाना

25-Jun-2019 10:28 AM

By 3

NAWADA: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सरकारी कार्यालय के भवन को दुरूस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कई नए भवनों का निर्माण भी कराया जा रहा है. इसके बावजूद अबतक कई विभाग को अपना भवन नसीब नहीं हो सका है. इसी क्रम में नवादा रेलवे स्टेशन का भी नाम शामिल है. नवादा जीआरपी थाना के पास 48 साल से अपना भवन नहीं है. 48 साल से स्टेशन पर बने मुसाफिर खाना में जीआरपी थाना का कामकाज संचालित हो रहा है. बता दें कि वर्ष 1970 में यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मुसाफिर खाना का निर्माण कराया गया था. लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद इसका इस्तेमाल जीआरपी थाना के रूप में किया जाने लगा. जीआरपी थाना का अपना भवन नहीं रहने के कारण आज भी उसी मुसाफिर खाना में थाना का कामकाज चल रहा है. थाना भवन का निर्माण लंबित विभाग द्वारा जीआरपी थाना का भवन निर्माण के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्री शेड के किनारे भूमि का चयन किया गया है. जहां दो मंजिला थाना भवन का निर्माण होना है. भवन निर्माण को लेकर कुछ दिन पूर्व जमालपुर रेल एसपी ने नवादा पहुंचकर स्थल का जायजा भी लिया था. इसके बावजूद अभी तक भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है.