ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

कोल्ड ड्रिंक्स से भरी अनियंत्रित ट्रक 40 फीट गड्ढे में गिरी, ड्राइवर और खलासी फरार, बाल-बाल बचे लोग

कोल्ड ड्रिंक्स से भरी अनियंत्रित ट्रक 40 फीट गड्ढे में गिरी, ड्राइवर और खलासी फरार, बाल-बाल बचे लोग

06-Jun-2021 10:13 AM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: राजधानी पटना में रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला दीदारगंज थानाक्षेत्र के एनएच-30 का है। जहां पटना की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक एक झोपड़ी में घुसते हुए 40 फीट गड्ढे में जा गिरी। ट्रक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों से भरी थी। इस घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गये। इस दौरान खेतों में कोल्ड ड्रिक्स की बोतले बिखर गयी। इस हादसे में मौके पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गये। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।    


बताया जाता है कि नेशनल हाईवे पर झोपड़ीनुमा पंचर बनाने की दुकान थी जिसमें अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और वहां मौजूद लोग वहां से भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक पटना की ओर जा रही थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रोजी रोजगार का एक मात्र साधन था वह भी सड़क दुर्घटना में बर्बाद हो गया है। दुकान का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया जिससे दुकानदार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ट्रक मालिक से क्षतिपूर्ति की मांग दुकानदार ने की है।