दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Dec-2019 10:10 AM
COIMBATORE: तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के कारण तीन मकान जमींदोज हो गए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना मेट्टुपालयम में आज सुबह की है. मकान के गिरने के बाद कई लोग मलबे में दबे हैं जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इस हादसे के बाद मलबे से अब तक 15 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम मलबे में फंसे अन्य लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. आपको बता दें कि मेट्टूपालयम में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. जिसके कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुई है. साथ ही कई पेड़ भी गिर गये हैं.
वहीं भारी बारिश को देखते हुए निलगिरि माउंटेन रेल ने दो दिनों के लिए ट्रेन सेवा भी रोक दी है. आज से इसे बंद कर दिया गया है. मेट्टूपालयम में पिछले 15 दिन से मौसम खराब होने के कारण इलाके में जन जीवन अस्त व्यस्त है. भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.