Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
12-Feb-2020 08:28 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : बिहार में भ्रष्टार और घूसखोरी के तमाम मामले सामने आते रहते हैं. कई रिश्वतखोर अफसरों पर कार्रवाई होती रहती है. लेकिन ताजा मामला सामने आया है समस्तीपुर जिले से जहां एक अंचलाधिकारी ने रिश्वत के रूप में 2 लाख रुपये की डिमांड की. डिमांड पूरी नहीं होने पर पहले से उन्होंने बहस की. फिर अपने गार्ड से आवेदक की पिटाई करा दी.
2 लाख रुपये का डिमांड
घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड की है. जहां रोसड़ा अंचलाधिकारी नरेन्द्र कुमार के ऊपर 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. यह गंभीर आरोप आवेदक अरुण कुमार ने लगाया है. साहब के डिमांड पूरी नहीं किये जाने पर उन्होंने गार्ड से बोलकर आवेदक की पिटाई करा दी. यह आरोप खुद आवेदक ने लगाया है. अरुण कुमार ने मीडिया से बताया कि उसने अपनी जमीन की दाखिल खारिज के लिए सीओ के पास आवेदन दिया था. लेकिन उससे 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. पैसा नहीं देने पर उसकी आवेदन अस्वीकृत कर दी गई. इसी मामले में बुधवार को जब वह सीओ से मिलने कार्यालय पहुंचा, तो उसे संतोषजनक नहीं मिला.
'हम जनता के नौकर नहीं है'- CO
सीओ की ओर से टालमटोल जवाबदेही पर अरुण ने कहा कि आरटीआई में सब दिया हुआ है. फिर भी सीओ की ओर से पैसे मांगे गए. इसपर उसने कहा कि आप जनता के नौकर हैं. तो सीओ ने कहा कि सर्कार हमें पैसे देती है. हम जनता के नौकर नहीं है. बहस के बाद उनके गार्ड चोर-चोर कहकर मारपीट शुरू कर दिए. कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने मिलकर खूब पिटाई की.
सीओ ने घटना से किया इनकार
इस पिटाई से आवेदक अरुण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसकी इलाज स्थानीय अस्पताल में कराई जा रही है. इस मामले से आरोपी रोसड़ा सीओ नरेन्द्र कुमार ने साफ इनकार किया. उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में ऐसा कोई मामला नहीं है. कार्यालय से निकलने के बाद मालूम हुआ कि वह गेट पर गिर गया है. हालांकि प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार ने इस पूरी घटना के बारे में बताया कि गार्ड और 3-4 आदमी मिलकर चोर-चोर चिल्लाकर उसकी पिटाई किये हैं.