ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / CNG कार में अचानक लगी आग, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की...

CNG कार में अचानक लगी आग, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

03-Jun-2024 10:18 PM

By First Bihar

DESK: सीएनजी कार में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग को बुझाया। हालांकि कार में सवार चार लोगों की मौत जिंदा जलने से हो गयी। मृतकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं। 


रोंगते खड़े कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित जानी थाना इलाके की है। जहां एक CNG कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण एसपी ने बताया कि दिल्ली से कार जैसे ही मेरठ पहुंची अचानक आग लगने से कार में सवार 4 लोग जिंदा जल गये। सीएनजी कार में आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतकों की पहचान 20 वर्षीय ललित, उनकी मां 40 वर्षीय रजनी, 29 वर्षीय राधा और 50 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। सीएनजी कार पर सवार सभी लोग गाजियाबाद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे तभी मेरठ में यह घटना हुई। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि सीएनजी में खराबी के कारण कार में आग लगी हो। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।