ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

CMO बिहार को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स की हुई पहचान, फंसाने के लिए अलकायदा के नाम किया था मेल

05-Aug-2024 07:34 AM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले का उद्भेदन कर लिया है। पटना पुलिस ने इस मामले में  बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि धमकी देने वाला कोई बड़े आतंकी संगठन का नहीं है बल्कि बिहार निवासी एक शख्स है। इसने खास मकसद से यह मेल भेजा था। उसने  परिचितों को फंसाने की नीयत से इस कांड को अंजाम दिया था। लेकिन,अब खुद फंस गया है।


पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स की पहचान कर ली है। आरोपित फिलहाल बिहार से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेडीयू के राष्टीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। डीआईजी सह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


मालूम हो कि, 16 जुलाई की शाम मुख्यमंत्री सचिवालय के कार्यालय में एक जीमेल अकाउंट से धमकी भरा मेल आया था। मेल में मुख्यमंत्री सचिवालय को बम से उड़ाने की बात लिखी हुई थी। मेल में अलकायदा ग्रुप लिखा था। आतंकी संगठन का नाम आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पटना पुलिस और एटीएस सहित आईबी मामले की छानबीन में जुट गई थी। 


इस मामले में 17 दिनों बाद शुक्रवार की शाम सचिवालय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आर्थिक अपराध इकाई की मदद से मामले की तकनीकी जांच कराई गई। इसमें पता चला कि मेल किसी आतंकी संगठन ने नहीं बल्कि बिहार निवासी एक व्यक्ति ने भेजा है। उसने फंसाने के लिए मेल में अपने परिचित का मोबाइल नंबर भी डाल दिया था। ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो सकेगा।