ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सीएम योगी और राजनाथ सिंह समेत 9 VVIP की सुरक्षा से हटाए जाएंगे...

सीएम योगी और राजनाथ सिंह समेत 9 VVIP की सुरक्षा से हटाए जाएंगे NSG कमांडो, CRPF को मिली अहम जिम्मेवारी

16-Oct-2024 06:27 PM

By First Bihar

DELHI: केंद्र सरकार ने सीएम योगी और राजनाथ सिंह समेत कुल 9 वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को सुरक्षा से हटाने का फैसला लिया है। अब ये सभी लोग सीआरपीएफ के सख्त सुरक्षा घेरे में रहेंगे। सरकार ने अगले महीने तक इनकी सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपने का आदेश जारी किया है।


दरअसल, गृह मंत्रालय ने हाल ही में संसद की सुरक्षा ड्यूटी से हटाए गए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की एक नई बटालिय़न को सीआरपीएफ वीआईपी सिक्योरिटी विंग से जोड़ने को मंजूरी दी है। सूत्रो के मुताबिक जिन वीआई की सुरक्षा के लिए एनएसजी तैनात है उनकी सुरक्षा के लिए अब सीआरपीएफ को तैनात किया जाएगा।


गृह मंत्रालय ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम मायावती, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, सर्बानंद सोनेवाल, रमन सिंह, गुलाब नबी आजाद, एन चंद्रबाबू नायडू और जम्मू-कश्मीर के सीएम फारुख अब्दुल्ला की सुरक्षा से एनएसजी को हटाकर सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपने का आदेश जारी किया है।