Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट
02-Oct-2024 10:12 PM
By First Bihar
DESK: सोशल मीडिया पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस.सिद्धारमैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता सिद्धारमैया के जूते उतार रहा है। खास बात यह है कि कार्यकर्ता के हाथों में तिरंगा है। अब बीजेपी ने इसको लेकर सिद्धारमैया को घेरना शुरू कर दिया है।
दरअसल, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता सिद्धारमैया के जूते उतार रहा था। कार्यकर्ता के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था। इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम से माफी मांगने को कहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कथित वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, गुलामी की जंजीरों से मुक्त होकर भारत आज विश्व में अग्रणी राष्ट्र है। राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रभक्त ये सब कांग्रेस के लिए हमेशा निरर्थक रहा है। कांग्रेसियों ने गांधी जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज को गुलामी के प्रतीक के रूप में पेश किया और मुख्यमंत्री ने इस पर कोई आपत्ति भी नहीं जताई। यह राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस को तुरंत देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।