मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
26-Sep-2020 07:16 AM
PATNA : राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही वीआईपी के सुरक्षा घेरे में बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ 31 वीआईपी की सुरक्षा को कैटिगराइज किया है.
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब जेड प्लस के साथ-साथ एएसएल प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा. राज्य में वीआईपी सिक्योरिटी को लेकर पिछले दिनों राज्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी. 21 सितंबर को विशेष बैठक के बाद 31 वीआईपी को अलग-अलग कैटेगरी की सिक्योरिटी देने का फैसला किया गया. मुख्यमंत्री और राज्यपाल को जेड प्लस के साथ-साथ एएसएल प्रोटेक्शन देने का मतलब यह हुआ कि अगर वह कहीं जाते हैं तो उसके पहले सुरक्षाकर्मियों की एक टीम उस जगह का पहले मुआयना करती है.
सरकार ने सिक्योरिटी को लेकर जो नया वर्गीकरण किया है उसके मुताबिक आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के साथ-साथ जीतन राम मांझी को जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रखा गया है. इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, सांसद ललन सिंह, पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ लोकसभा के पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. वाई श्रेणी की सुरक्षा जिन अन्य नेताओं को हासिल हुई है पूर्व में उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह ,शरद यादव ,शकील अहमद ,पशुपति कुमार पारस, सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री पीके शाही, राजीव प्रताप रूडी, राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी शामिल हैं.