Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
06-Aug-2024 06:46 AM
By First Bihar
PATNA: बीते 2 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की अलकायदा के नाम से मिले ईमेल के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। दो अगस्त से ही पुलिस की स्पेशल टीम ई-मेल भेजने वाले को तलाश कर रही थी। ATS ने धमकी भरा ईमेल सीएमओ को भेजने वाले शख्स को कोलकाता से अरेस्ट कर लिया है।
गिरफ्त में आया आरोपी बिहार के बेगूसराय जिला का रहने वाला मोहम्मद जाहिद है। उसी ने अलकायदा के नाम से मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल सीएम कार्यालय को भेजकर हड़कंप मचा दिया था। धमकी देने वाला आरोपी कोलकाता में रहकर दुकान चलाता है। इस मामले की जांच कर रही एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि बीते 16 जुलाई को achw700@gmail.com से एक ईमेल भेजा गया था जिसमें यह दावा किया गया था कि बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद बीते 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। बिहार एटीएस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी और तीन दिन के भीतर ही धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी को धर दबोचा।
