ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / CM नीतीश ने कोसी तटबंध का लिया जायजा, सुपौल और पूर्णियां में बाढ़...

CM नीतीश ने कोसी तटबंध का लिया जायजा, सुपौल और पूर्णियां में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

08-Aug-2020 06:17 PM

By Priya Ranjan Singh

SUPAUL : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लगातार तीसरे दिन में बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी तटबंध का निरीक्षण किया साथ ही साथ सुपौल से लेकर पूर्णिया तक के इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल पहुंचकर कोसी तटबंध का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वीरपुर पहुंचे जहां उन्होंने पूर्वी कोसी तटबंध का निरीक्षण किया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना से निकले थे उन्होंने सबसे पहले कोसी के इलाके में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर कोसी तटबंध के स्पर संख्या 10 का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जन सुपौल पहुंचे तो वहां जिले के तमाम आला अधिकारी और जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस भी मौजूद थे। 


मुख्यमंत्री ने कोसी तटबंध की सुरक्षा को लेकर इंजीनियरों को कई आवश्यक निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कैंप में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही मदद की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में राहत कैंप के अंदर कोरोना रोकथाम को लेकर तैयारी रखी जाए। मुख्यमंत्री पूर्णिया के चूनापुर हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां भी बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा की।