ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत, सीएम नीतीश ने पर्यावरण संरक्षण...

जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत, सीएम नीतीश ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की

26-Oct-2019 01:50 PM

PATNA : बिहार सरकार की तरफ से शुरू किए गए जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कई योजनाओं का आज एक साथ शुरुआत किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम से कुल 1358 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का शुभारंभ किया। नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली के तहत 3 साल में यह राशि खर्च करेगी। 


इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीएम नीतीश ने जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जीवन शैली में अपनाने की अपील की।  सीएम नीतीश ने कहा कि शहरों में तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। राजधानी पटना का जलस्तर तेजी के साथ नीचे जा रहा, जो चिंता का कारण है। जलवायु परिवर्तन को नीतीश कुमार ने अलार्म बताते हुए कहा कि आजकल आसमान में बादल छाए हुए हैं यह प्रकृति के लिए ठीक नहीं। नीतीश ने लोगों से अपील की कि वह कम से कम प्रदूषण फैलाएं। 


वहीं राज्य के वन पर्यावरण मंत्री और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रही है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि जिस तरह हम मोबाइल को रिचार्ज करते हैं उसी तरह पानी को भी रिचार्ज करने की आवश्यकता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब तक बिहार में एक करोड़ 12 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं अगले साल के लिए कुल 5 करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार की जा रही है। सुशील मोदी ने कहा कि 30 नवंबर तक पटना में कुल 4 जगहों पर वायु प्रदूषण मॉनिटरिंग डिस्प्ले मशीन लगाई जाएगी।