बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
18-Jun-2020 10:39 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : कोरोना संकट के इस काल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय के बाद आज किसी राजकीय समारोह में शामिल होने सीएम आवास से बाहर निकलें. अनुग्रह नारायण सिंह के जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा परिषद पहुंचे और बिहार विभूति डॉ. ए.एन.सिंह ने की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर शत-शत नमन किया.
बिहार विधानमंडल परिसर में लगी डॉ.ए.एन.सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी, विजय चौधरी, अवधेश नारायण ने भी श्रद्धाजंलि अर्पित कर शत-शत नमन किया.
बता दें कि लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच नीतीश कुमार बाहर नहीं निकले थे. वे सीएम आवास से ही डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे. जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमला कर रहा था. कुछ दिन पहले ही सीएम पहली बार कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. वहीं आज दूसरी बार वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा जाने की सूचना पहले से नहीं दी गई थी.
बता दें कि विपक्ष सीएम नीतीश के सीएम हाउस से बाहर नहीं निकलने पर लगातार हमलावर हैं.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम अगर 100 दिन तक आवास से बाहर नहीं निकले तो वे गांव-गांव जाकर ढोल बजवाएंगें. लेकिन 100 दिन पूरा होने के पहले ही सीएम अपने आवास से बाहर निकले और सार्वजनिक कार्रक्रम में शामिल हुए.