बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
20-Oct-2019 11:25 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कृषि जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. सीएम नीतीश ने कृषि जागरूकता अभियान के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. राज्य के सभी जिले में दो-दो कृषि जागरूकता अभियान रथ जाएंगे और किसानों को खेती से जुड़ी अहम जानकारी मुहैया कराएंगे.
कृषि जागरूकता अभियान रथों को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार मौजूद रहे. कृषि विभाग के अन्य बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में इन जागरूकता रथों को हर जिले के लिए रवाना किया गया. यह जागरूकता रथ किसानों को रबी की फसल को लेकर वैज्ञानिक जानकारी मुहैया कराने के साथ-साथ सरकार की तरफ से किसानो के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताएंगे.
आगामी 21 से 31 अक्टूबर के बीच प्रथम चरण के तहत प्रखंड मुख्यालयों में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से लेकर 18 नवंबर तक चलेगा. प्रेम कुमार ने कहा है कि वर्ष 2019-20 के लिए सरकार ने फसल उत्पादन का जो लक्ष्य रखा है उसे हासिल किया जाएगा.