ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए..

Home / news / सीएम नीतीश कुमार ने गंडक नदी के तटबंधों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़...

सीएम नीतीश कुमार ने गंडक नदी के तटबंधों का किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ के ताजा हालात का लिया जायजा

17-Jul-2019 09:37 AM

By 9

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना से बाल्मिकीनगर तक गंडक नदी के संवेदनशील तटबंधों का हवाई सर्वक्षण किया. इस दौरान सीएम के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे. हवाई सर्वेक्षण के दौरान सीएम ने विशेष तौर पर गोपालगंज के नजदीक रुपनछाप और समरहा तटबंधों की विशेष निगरानी और मजबूतीकरण का निर्देश दिया. हवाई सर्वेक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बगहा शहर में नदी के किनारे के इलाकों का निरीक्षण किया और उसकी मजबूती के लिए जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिया. बाद में मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण के चनपटिया, नरकटियागंज और पूर्वी चंपारण के रमगढ़वा, सुगौली और बंजरिया इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण किया. इन इलाकों में खासकर नेपाल से निकलने वाली नदियों के पानी के फैलने से बाढ़ की हालत हो गयी है. सर्वेक्षण से लौटने के दौरान सीएम ने मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के साथ पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में बाढ़ की ताजा हालात पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अधिकारियों को निर्देश दिया.