ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / सीएम नीतीश कुमार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा पार्थिव...

सीएम नीतीश कुमार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा पार्थिव शरीर

18-Jun-2020 05:22 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। शहीदों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा है। सीएम नीतीश कुमार शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। पांच शहीदों के पार्थिव शरीर यहां पहुंचे हैं। 

पटना एयरपोर्ट पर पांच शहीदों का पार्थिव शऱीर पहुंचा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के तमाम मंत्री मौजूद है। शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। सबसे पहले अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी है। 


भोजपुर जिले के चंदन कुमार,सहरसा के कुंदन कुमार, समस्तीपुर के अमन कुमार, वैशाली के जय किशोर सिंह का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा हैं। साथ ही  कुंदन कुमार ओझा का पैतृक गांव भोजपुर जिले में है, लेकिन इनका परिवार झारखंड के साहेबगंज में रहता है।उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा है।सभी जवानों के पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से सम्मान के साथ उनके गांवों तक भेजे जाएंगे जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


इससे पहले बुधवार को शहीद सुनील कुमार का पार्थिव शरीर पटना लाया गया था । उनके पैतृक गांव बिहटा में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। कल एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम नेताओं ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। बता दें कि बिहार रेजीमेंट के 12 जवान भारत-चीन सीमा पर गलवान में चीनी सेना से झड़प के दौरान देश रक्षा में शहीद हो गये थे। बिहार के छह लाल ने चीन की इस कायराना करतूत के बीच अपनी शहादत दी थी।