बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
19-Mar-2020 06:36 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना की समीक्षा की है। इस बीच सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि सरकार के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन हो। इस बीच सरकार ने दरभंगा के डीएमसीएच में एक और कोरोना टेस्ट सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी आगे की रणनीति पर चर्चा की है।
सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार के साथ बैठक में कोरोना से निपटने के लिए तमाम एहतियातन कदमों की समीक्षा की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि डीएमसीएच भी कोरोना के जांच के लिए सेंटर खोला जाएगा। वहीं IGIMS और AIIMS में शुरू करने की कवायद लगातार जारी है।
सीएम नीतीश कुमार ने फिर कहा है कि कोरोना से सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामल बढ़े हैं ऐसे में सरकार के द्वारा उठाए गये एहितियाती कदमों को कड़ाई से लागू करने की जरूरत है। सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया गया है कि सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन हो। वहीं मंदिर और मस्जिदों में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर डीएम वहां की परिस्थितियों के देखते हुए कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होंगे।वहीं पटना और गया एयरपोर्ट पर भी स्क्रीनिंग का काम लगातार जारी रखने के निर्देश जारी किए गये हैं।
इधर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार की स्वास्थ्य विभाग की केन्द्रीय टीम के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग की। इस वीसी में कोरोना से निपटने की तैयारियों की चर्चा की गयी। वहीं कोरोना से निपटने के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की गयी। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि बिहार में अब तक 75 कोरोना संदिग्धों की जांच की गयी है जिसमें कोई भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार तमाम चीजों पर निगरानी रख रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...