अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
05-Jan-2023 06:56 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपनी समाधान यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए सीएम बीते शाम ही वाल्मीकीनगर पहुंच गए और यहां उन्होंने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। फिर गंडक बराज पहुंचे। अधिकारियों से वार्ता के बाद वह जंगल सफारी पर निकल गये।
बता दें कि, सीएम नीतीश अपनी 14वीं यात्रा के पहले दिन गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर से योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। पहले दिन बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के दरूआबरी गांव जाकर वहां चल रही विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इसके साथ ही बेतिया में जीविका दीदियों व जन प्रतिनिधियों के संबोधित करेंगे और जिले में चल रही विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे। समीक्षा के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री, निवासी मंत्री, विधायक व विधान पार्षद तथा डीजीपी व मुख्य सचिव समेत आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जानकारी हो कि, सीएम के इस समाधान यात्रा के दौरान मुख्य रूप से तीन कार्यक्रम होंगे। जिसमें पहला योजना से संबंधित क्षेत्र भ्रमण, दूसरा चिन्हित समूहों के साथ बैठक और तीसरा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक है।
मुख्यमंत्री के आज के रामीक्षा बैठक के बाद वह शिवहर-सीतामढ़ी जिले के लिए रवाना हो जायेंगे। जहां सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर, छह जनवरी को उनका भ्रमण और समीक्षा का कार्यक्रम है, इसके बार शाम को पटना लौट जायेंगे। हालांकि, अगले दिन फिर से सीएम वैशाली निकलेंगे, उसके बाद आठ को सीवान, नौ को सारण, 11 को मधुबनी,12 को दरभंगा, 17 को सुपौल, 18 को सहरसा, 19 को अररिया, 20 को किशनगंज, 21 को कटिहार, 22 को खगड़िया, 28 को बांका और 29 को मुगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले का भ्रमण कर इस समाधान यात्रा को समाप्त करने की योजना है।
गौरतलब हो कि, सीएम नीतीश अपनी इस समाधान यात्रा पर निकलने से पहले पटना में बुधवार को कहा था कि हम यात्रा पर जा रहे हैं। सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोगों से जानकारी लेंगे। उनकी बातों को सुनेंगे, जानेंगे और वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। इस दौरान हम समीक्षा बैठक भी करेंगे।