परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
19-May-2023 07:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर बिना इजाजत लिए लगाने पर अब कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए सीएम सचिवालय से अनुमति लेनी होगी। यह आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।
दरअसल, गृह विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रजेश कुमार सिन्हा ने डीजीपी के अलावा पुलिस महकमा की सभी इकाइयों के प्रमुख को एक पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले किसी सरकारी योजना या ऐसे विज्ञापन को प्रकाशित कराने से पहले सीएम सचिवालय से अनुमति लेनी होगी।
इस पत्र में कहा गया है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्तर से इस मामले को लेकर 10 मई 2007 को एक आदेश जारी किया गया था। इस निर्देश का पालन हर हाल में करने के लिए कहा गया है। इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए सीधे अपने स्तर से पत्राचार जनसंपर्क विभाग से नहीं किया जा सकेगा बल्कि, इससे पहले इसे मुख्यमंत्री सचिवालय भेजकर इस पर अनुमति ली जाएगी। इसके बाद ही इसे प्रकाशित कराया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ निदेशालय या कार्यालय के स्तर से मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए सीधे विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। इस तरह की कार्यशैली पर आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया है। सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही विज्ञापन प्रकाशित करने की अधियाचना सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को प्रेषित किया जाएगा।