ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / CM नीतीश के समाधान के बाद अब जीतन राम मांझी ने शुरू किया...

CM नीतीश के समाधान के बाद अब जीतन राम मांझी ने शुरू किया 'गरीब संपर्क यात्रा', नवादा से होगी शुरुआत

12-Feb-2023 09:48 AM

By First Bihar

NAWADA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के बाद अब आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी द्वारा गरीब संपर्क की यात्रा निकाला जा रहा है। जीतन  राम मांझी की गरीब संपर्क यात्रा की शुरुआत नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत सेखोंदेवरा स्थित जेपी आश्रम से की जाएगी। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को नवादा पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा आज  सुबह कौवाकोल के लिए प्रस्थान कर रही है। कौवाकोल के सेखोदेवरा आश्रम में 8  बजे सुबह जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की गई है। 


उसके उपरांत उनका कारवां रूपौ पहुंचेगा, जहां उनके कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। 12 फरवरी को नवादा रेलवे फाटक से होते हुए सभी गाड़ियां मिर्जापुर होकर सूर्य मंदिर होते हुए अनसार नगर पुल पार बुंदेलखंड थाना पहुंचेगी। रेलवे गुमटी से प्रजातंत्र चौक तक पैदल यात्रा करते हुए जीतन राम मांझी विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। 


गोला रोड वैश्य समाज के चौक पर माल्यार्पण एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। बुंदेलखंड विजय पेट्रोल पंप होते हुए रजौली के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां बरेव मोड़, फतेहपुर मोड़, अंधारवारी मोड में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे रजौली चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि विश्राम सिरदला में ही करेंगे।


यात्रा के बारे में आगे यह बताया गया कि, यह यात्रा अगली सुबह 13 फरवरी को शाहपुर बाजार मोड़ होते हुए सिरदला चौक पर जीतन राम मांझी का स्वागत भ्रमण होगा। खंनवा में बिहार केसरी श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। नरहट प्रखंड मुख्यालय में भी पहुंचेंगे। 13 तारीख को गहलोर घाटी में पवित्र समाधि स्थल तक जाएंगे।