सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
07-Jan-2021 06:31 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रभारी भूपेंद्र यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे हैं. पार्टी के इन दोनों बड़े नेताओं के साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और श्रीमती रेनू देवी भी मौजूद हैं, जो सीएम के साथ बैठक कर रहे हैं.
सीएम आवास में यह अहम बैठक चल रही है. सूत्रों की मानें तो खरमास बाद बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. कैबिनेट विस्तार की अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसे लेकर एनडीए की दोनों बड़ी पार्टियों के नेता एकसाथ बैठे हैं. हम आपको बता दें कि इससे पहले गुरूवार को दोपहर में जेडीयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रभारी भूपेंद्र यादव ने जदयू के प्रदेश कार्यालय में बैठक की.
इस मुलाकात में कई बातें आज साफ हो जाएंगी कि मंत्रिमंडल में जदयू और भाजपा की हिस्सेदारी कितनी होने वाली है. कितने मंत्री जदयू के कोटे से होंगे और कितने मंत्री भाजपा के कोटे से होंगे, आज साफ हो जाएगा. वहीं राज्यपाल मनोनयन को लेकर भी आज तस्वीर साफ हो जाएंगी.
इसके अलावा भाजपा जदयू इस बात पर भी निर्णय करेंगे कि जो सुशील मोदी और विनोद नारायण झा की विधान परिषद वाली सीट खाली हुई हैं, उस पर किसको विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा.