रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
22-Aug-2024 12:10 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह राजधानी पटना से मुज्ज़फरपुर रवाना हो गए। सीएम के यहां कई कार्यक्रम तय है। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार के आगमन से ठीक पहले जिला के अहियापुर स्थित दादर कोल्हुआ में गुरुवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अहियापुर स्थित दादर कोल्हुआ में गुरुवार सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का कारण आपसी विवाद बताया का रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पहले दो पक्षों में बहस हुई और फिर देखते हीं देखते बहस हाथापाई में बदल गई। उसके बाद एक पक्ष द्वारा युवक पर लाठी और डंडे से वार कर दिया गया। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे युवक मौके पर हीं दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के लोग घटनास्थल से फरार हो गए।
वहीं, घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। जिसमें युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। मृतक के नाम पता का सत्यापन अभी नहीं हो पाया है।
उधर, आज सीएम नीतीश गुरुवार को मुजफ्फरपुर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कई थानों के नए बिल्डिंग का निरीक्षण भी करेंगे। मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री कई प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही साथ हाजीपुर- मुजफ्फरपुर फोरलेन का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश के साथ कई मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं।