निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
09-Feb-2020 08:39 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा रद्द हो गया है. अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम नीतीश अब नहीं करेंगे. पहली बार बिहार में इतने बड़ा आयोजन किया जा रहा है. ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपटीशन की तैयारियां जोरो पर हैं. लेकिन कार्यक्रम की शुरुरात के ठीक एक दिन पहले सीएम का दौरा रद्द हो गया है.
रोहतास के डिहरी में 20 वां अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का पहली बार बिहार में आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी के बीच डेहर ऑन-सोन के बीएमपी-2 ग्राउंड में आयोजित की गई है. ADG मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. लेकिन की देर शाम BMP के डीजी एसके सिंघल ने दी कि सीएम का दौरा रद्द हो गया है.
बता दें कि इस प्रतियोगिता का पहली बाह बिहार में आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पूरे भारत भर से पुलिस कर्मी भाग लेंगे. पिछले साल 738 पुलिसकर्मियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. इस बार उम्मीद है कि 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसमें भाग लेंगे. इसमें सिपाही से लेकर डीजी रैंक तक के अधिकारी शामिल होते हैं. इस प्रतियोगिता के लिए बिहार पुलिस ने वेबसाइट भी लॉन्च किया है. इस प्रतियोगिता में 7.75 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. अभी तक 25 स्टेट ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर कंफर्म किया है.
शूटिंग चैंपियनशिप में अब तक 25 टीमों ने भाग लेने की सहमति दी है. इनमें आंध्र प्रदेश, असम राइफल, बिहार, बीएसएफ, चंड़ीगढ़, छत्तीसगढ़, सीआईएसएफ, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, आईटीबीपी, जम्मू-कश्मीर, केरल, नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी), ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, नेशनल पुलिस अकादमी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीमें शामिल हैं.